फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Department of Pharmacology performed a street play on the side effects of medicines

Rohtak News: फार्माकोलॉजी विभाग ने दवाओं के दुष्प्रभाव पर किया नुक्कड़ नाटक

Thu, 08 Feb 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 08 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Department of Pharmacology performed a street play on the side effects of medicines
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी विभाग की ओर से बुधवार को चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में आम जनता के लिए भारत सरकार के फार्माको विजिलेंस कार्यक्रम के बारे में जागरूकता के लिए ओपीडी में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विभागाध्यक्ष डाॅ. ज्योति कौशल उपस्थित हुईं।
विज्ञापन

डॉ. ज्योति ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आमजन के लिए आयोजित करते रहने चाहिए तभी उन्हें फार्माकोविजिलेंस के बारे में जानकारी मिलेगी। दवाइयों के दुष्प्रभावों के बारे में रिपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने विस्तार से रिपोर्ट करने के माध्यमों के बारे में बताया।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. सुनील रोहिल्ला ने बताया कि यह नाटक एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों की ओर से आयोजित किया गया था। नाटक में उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि उन्हें अपनी दवा के कारण होने वाली किसी भी प्रतिकूल प्रतिक्रिया की रिपोर्ट करनी चाहिए। स्किट का आयोजन फार्माकोलॉजी के डॉ. ज्योति कौशल, डॉ. सुनील कुमार, डाॅ. ज्योति शर्मा, डाॅ. सविता वर्मा की देखरेख में किया गया। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. उमेश यादव ने कहा कि यह फार्माकोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित एक बहुत अच्छा समारोह था। इस अवसर पर डाॅ राज सिंह, डाॅकृष्णा, डाॅ उमेश, डाॅ विवेक शर्मा, डाॅ सरिता गोयल डाॅ रसिता, डाॅ सुनील, डाॅ हिमानी, डाॅ. मोनिका, डाॅ. स्मृति, डाॅ. प्रियंका व डाॅ. निकेतन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed