{"_id":"6a4950f7b1a310bd4407cb58","slug":"deo-seeks-inquiry-report-from-beo-in-female-student-molestation-case-rohtak-news-c-17-roh1019-883169-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्रा से छेड़छाड़ मामले में डीईओ ने मांगी बीईओ से जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्रा से छेड़छाड़ मामले में डीईओ ने मांगी बीईओ से जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
रोहतक। ब्राह्मणवास गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले की शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मंजीत मलिक ने बीईओ के माध्यम से स्कूल इंचार्ज राजरानी से जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, ब्राह्मणवास व खिड़वाली गांव की पंचायत के बीच सदर थाने में समझौता हो चुका है।
शिक्षा विभाग को दी शिकायत में छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि स्कूल का चपरासी छात्रा को लेकर छत पर गया था। जब छत पर जाकर देखा तो चपरासी मौके से भाग गया। छात्रा से पूछताछ की गई लेकिन उसने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, चपरासी भी 2 जुलाई से लापता बताया जा रहा है और 3 जुलाई को भी स्कूल नहीं आया।
मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई थी। इस मुद्दे को लेकर गांव ब्राह्मणवास और पास के गांव खिड़वाली की पंचायत सदर थाने पहुंची। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी