{"_id":"68376aff85025c7af00a3156","slug":"dental-facilities-will-also-be-available-in-pgis-opd-rohtak-news-c-17-roh1020-661717-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई की ओपीडी में भी मिलेगी दंत चिकित्सा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई की ओपीडी में भी मिलेगी दंत चिकित्सा की सुविधा
विज्ञापन
28सीटीके16-पीजीआईएमएस की ओपीडी में डेंटल सुविधा का शुभारंभ करते कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल। साथ म
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पीजीआई की ओपीडी में अब दंत चिकित्सा सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। इससे यहां आने वाले बुजुर्गों, बच्चों व सुपर स्पेशलिटी के मरीजों को राहत मिलेगी। ओपीडी में एक ही छत के नीचे सभी चिकित्सा सुविधाओं की कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल, पीजीआई निदेशक डाॅ. एसके सिंघल व प्राचार्य डाॅ. संजय तिवारी ने बुधवार को रिबन काटकर शुरुआत की।
कुलपति ने कहा कि पीजीआई की ओपीडी में डेंटल यूनिट के माध्यम से डेंटल चिकित्सा सुविधा लोगों के लिए शुरू कर दी गई है। इससे बुजुर्गों, बच्चों व सुपर स्पेशलिटी के मरीजों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।
संस्थान में आने वाले मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सुपर स्पेशिलिटी के काफी मरीज ऐसे होते हैं, जिनके मौखिक स्वास्थ्य के जरिए हम शारीरिक बीमारी का पता लगा सकते हैं। खासतौर पर शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है तो उनमें मौखिक बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
निदेशक ने कहा कि यह डेंटल यूनिट मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। अब उन्हें दांतों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए भटकना नहीं होगा। नेशनल मेडिकल काउंसिल के नियमों के तहत भी यह यूनिट जरूरी थी।
प्राचार्य डाॅ. संजय तिवारी ने कहा कि डेंटल यूनिट शुरू करने में चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल का मार्गदर्शन अहम रहा। डेंटल यूनिट ओपीडी समय के अनुसार काम करेगी। इस मौके पर डाॅ. मंजूनाथ, डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. विपुल यादव, डॉ. भावना, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग, डाॅ. शिखा तिवारी, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, डाॅ. बिजेंद्र ढिल्लो, डाॅ. वरुण अरोड़ा, डॉ. हरनीत सिंह मौजूद रहे।