{"_id":"6a7274bc6d94da199c042826","slug":"dental-chairs-repaired-ot-closed-for-two-months-also-made-operational-rohtak-news-c-17-roh1007-899286-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डेंटल कुर्सियों की हुई मरम्मत, दो महीने से बंद ओटी भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डेंटल कुर्सियों की हुई मरम्मत, दो महीने से बंद ओटी भी शुरू
Wed, 05 Aug 2026 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:54 AM IST
विज्ञापन
11-28 जुलाई को अमर उजाला में ओटी के कारण वेटिंग को लेकर प्रकाशित समाचार।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नागरिक अस्पताल में करीब दो माह से बंद ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सोमवार को चालू हो गया। कई माह से खराब डेंटल चेयर भी ठीक करा दी गई हैं। अमर उजाला ने 28 व 29 जुलाई के अंक में यहां की दुर्दशा छापी थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।
दरअसल, मरम्मत के लिए ओटी को 10 दिन के लिए शिफ्ट किया गया था लेकिन यह काम पूरा होने में करीब दो महीने लग गए। इससे मरीजों को इलाज में असुुविधा हुई, इंतजार भी करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के मिस्त्री ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे ओपीडी में कुर्सियों की मरम्मत की।
80 फीसदी मरीजों को थमा रहे थे गोलियां
डेंटल ओपीडी में रोजाना 100 से 150 मरीज आते हैं। इनमें से 80 फीसदी का इलाज डेंटल चेयर पर बैठाकर ही होता है। यहां की कुल तीन में से दो इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर खराब थीं। तीसरी चेयर से नाममात्र ही काम हो पा रहा था। दांत उखाड़ने, दाढ़ भरने और रूट कैनाल ट्रीटमेंट से जुड़े मरीजों को सिर्फ दवाएं दी जा रही थीं।
विज्ञापन
सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र बताते हैं कि डेंटल ओपीडी की कुर्सियां ठीक करा दी हैं। ओटी भी शुरू हो गया है। मरीजों के इलाज में आने वाली समस्या का हल निकाला जाएगा।