{"_id":"6632d7aa776facc0310b6ec4","slug":"dengue-larvae-found-at-376-places-notice-issued-to-44-people-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109970-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 376 जगह मिला डेंगू का लार्वा, 44 लोगों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 376 जगह मिला डेंगू का लार्वा, 44 लोगों को नोटिस जारी
Thu, 02 May 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 02 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मलेरिया और डेंगू पैर न पंसारे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारीकर रखी है। स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रहा है। बुखार के संदिग्ध मरीजों की स्लाइड ली जा रही हैं। लार्वा मिलने पर अब तक 44 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जा चुका है।
गनीमत है कि अब तक न तो डेंगू और न ही मलेरिया का कोई केस पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो अब तक 60 घरों में लार्वा मिला है। विभाग की तरफ से अब तक जिले भर में 10 हजार 850 कूलरों को चेक किया गया है, जिसमें से 18 कूलरों में लार्वा मिला। इसके अलावा 66 हजार टंकियों को चेक किया गया, जिसमें से 24 में लार्वा पाया गया। इसी प्रकार से 32400 पानी की होदियों को चेक किया गया, जिसमें से 270 होदियों में लार्वा मिला है। इसके अलावा घरों के बाहर व अंदर पडे़ 57 हजार गमलों को चेक किया गया, जिसमें से 830 में पानी मिला और एक में लार्वा पाया गया। इसी प्रकार से 11 हजार 380 टायर, टूटे घडे़, गमले व अन्य सामान को चेक किया गया, जिसमें 21 में लार्वा मिला है।
अब तक 7500 स्लाइड्स तैयार की
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक बुखार के संदिग्ध मरीजों की जिले भर में 7500 स्लाइड्स तैयार करवाई है। इसमें सभी नेगेटिव मिली है। इसके अलावा 590 डेंगू के सैंपल जांच किए गए हैं, वह सभी भी नेगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
इस बार अभी से तैयारी
आमतौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जून व जुलाई में मलेरिया व डेंगू के सैंपल लेता है, लेकिन इस बार अप्रैल माह से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कई जिलों में अभी से मलेरिया, डेंगू के केस आने के चलते विभाग ने ऐसा किया है।
वर्जन
कई जगह लार्वा मिले हैं। उन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक कुल 44 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। डेंगू के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक मलेरिया व डेंगू का कोई केस नहीं आया है।
डॉ. टीएस बागड़ी, जिला मलेरिया अधिकारी, झज्जर