{"_id":"63695d79cac54816112a0fb8","slug":"dengue-6-cases-found-figure-reached-97-rohtakcity-news-rtk662858197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू : 6 केस मिले, 97 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू : 6 केस मिले, 97 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
रोहतक। डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। जिले में लगातार डेंगू केस सामने आ रहे हैं। सोमवार को छह केस मिले। इसके साथ अब तक जिले में 97 डेंगू केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को 50 जगह लार्वा मिला। संबंधित लोगों को इसके लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की लैब में छह नए डेंगू केसों की पुष्टि की गई। ये शहरी इलाके में मिले हैं। इनमें रेनकपुरा, श्रीनगर कॉलोनी, प्रेम नगर, एमडीयू कैंपस, किशनगढ़ महम व महम शामिल है। इन सभी जगह एक-एक केस मिला है। डेंगू कसों की बढ़ी संख्या के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपाय सुझाए जा रहे हैं। जल स्रोतों की जांच के दौरान 50 जगह पर लार्वा मिला। शहर की शिव कॉलोनी में दस, सराय मोहल्ला व बाबरा मोहल्ला में सात, नेहरू कॉलोनी में पांच, डेयरी मोहल्ला में नौ, रिषी नगर में आठ, जनता कॉलोनी में पांच, रवि नगर में चार व आदर्श नगर में दो जगह लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस जारी किए गए। साथ ही 72 घंटे में दोबारा लार्वा मिलने पर नगर निगम की ओर से चालान किए जाने की चेतावनी दी गई।
वर्जन:
जिले में छह नए केसों के साथ अब तक 97 डेंगू केस मिल चुके हैं। मच्छर जनित रोगों पर अंकुश के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। लोगों को स्वच्छता अपनाते हुए घर या आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।