{"_id":"6631896c4afdfcb79c0c2464","slug":"demonstration-to-stop-illegal-arrests-in-ritauli-kabulpur-rohtak-news-c-17-roh1020-413580-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रिटौली-कबूलपुर में गैर-कानूनी गिरफ्तारियां बंद कराने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रिटौली-कबूलपुर में गैर-कानूनी गिरफ्तारियां बंद कराने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
रोहतक।
रिटौली-कबूलपुर में पिछले एक माह से पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही गिरफ्तारियों को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया। राहुल दादू व पार्षद जयदेव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सभी ने इन गिरफ्तारियों को गैर कानूनी बताया। आरोप है कि प्रशासन 15-20 वर्ष आयु के छात्रों को सुबह उठा कर ले जाता है और शाम को छोड़ देता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों को गिरफ्तार करते समय न किसी केस का हवाला दिया जाता और न ही कोई कारण बताया जाता है। अलग-अलग टीम गांव में आती है और किसी भी घर में घुसकर छापा मारती है। घर के जरूरी कागजात, नकदी जब्त कर ली जाती है। इस प्रकार की गिरफ्तारियों से गांव में डर का माहौल बना हुआ है। गांव के मौजिज लोग गलत काम करने वालों के पक्ष में कतई नहीं हैं। यदि गांव का कोई भी नागरिक अपराध में संलिप्त है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाए। गामीणों को संबंधित केस के बारे में अवगत कराया जाए। जिला पार्षद वार्ड नंबर दस जयदेव ने कहा कि जिस प्रकार से कार्रवाई की जा रही है, इससे युवा पीढ़ी के भविष्य में अपराध जगत की तरफ जाने की संभावना है। प्रशासन गैर कानूनी गिरफ्तारियों को तुरंत प्रभाव से रोके। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।