{"_id":"69349beae7126b0b930ef4c5","slug":"demonstration-on-the-call-of-anganwadi-workers-and-helpers-union-haryana-rohtak-news-c-17-roh1020-773971-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर प्रदर्शन
विज्ञापन
44...अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं आंगनवाड़ी वर्कर्स। स्रोत : यूनियन
- फोटो : संवाद
रोहतक। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर शनिवार को बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के यहां प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के कार्यालयों पर आईफा के आह्वान पर प्रदर्शनों और पड़ावों के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
प्रदर्शन की अध्यक्षता राजबाला निनाण, प्रकाशी झज्जर, दादरी नेता सुनीता रामबास ने की। इस दौरान सीटू राज्य महासचिव जयभगवान, कॉमरेड विनोद कुमार सीटू जिला सचिव अनिल कुमार, जिला अध्यक्ष कुलदीप बड़वा, क्रैच वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन राज्य महासचिव पूजा ने कहा कि भाजपा सरकार देश की लाखों आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के साथ बड़ी धोखेबाजी और उनकी मेहनत की लूट कर रही है।
यह लूट आंगनबाड़ी के साथ ही देश की 1 करोड़ स्कीम वर्कर्स, आशा, मिड-डे मील के साथ भी कर रही है। वर्ष 2025 में आईसीडीएस ने 50 वर्ष, एमडीएम योजना ने 30 वर्ष और एनएचएम ने 20 वर्ष पूरे किए हैं। भारतीय श्रम सम्मेलन की तरफ से स्कीम वर्कर्स को नियमित करने, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा व अन्य मांग किए हुए एक दशक से अधिक समय बीत चुका है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।-- -- -
विज्ञापन
ये हैं मांगें
आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए न्यूनतम वेतन 26000 रुपये हो।
आंगनबाड़ी वर्कर को तीसरे व हेल्पर को चौथे दर्जे का कर्मचारी बनाएं।
रिटायरमेंट के बाद कम से कम 12000 रुपये पेंशन।
वर्कर्स और हेल्पर्स को ग्रेच्युटी सहित सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान किए जाएं।
वर्कर से सुपरवाइजर और हेल्पर्स से वर्कर्स की पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर की जाए।
आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर के दुर्घटना में निधन पर 5 लाख का मुआवजा व घायल का इलाज हो।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अध्यक्षता राजबाला निनाण, प्रकाशी झज्जर, दादरी नेता सुनीता रामबास ने की। इस दौरान सीटू राज्य महासचिव जयभगवान, कॉमरेड विनोद कुमार सीटू जिला सचिव अनिल कुमार, जिला अध्यक्ष कुलदीप बड़वा, क्रैच वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन राज्य महासचिव पूजा ने कहा कि भाजपा सरकार देश की लाखों आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के साथ बड़ी धोखेबाजी और उनकी मेहनत की लूट कर रही है।
विज्ञापन
यह लूट आंगनबाड़ी के साथ ही देश की 1 करोड़ स्कीम वर्कर्स, आशा, मिड-डे मील के साथ भी कर रही है। वर्ष 2025 में आईसीडीएस ने 50 वर्ष, एमडीएम योजना ने 30 वर्ष और एनएचएम ने 20 वर्ष पूरे किए हैं। भारतीय श्रम सम्मेलन की तरफ से स्कीम वर्कर्स को नियमित करने, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा व अन्य मांग किए हुए एक दशक से अधिक समय बीत चुका है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।