{"_id":"658421ea050830f8e6047ca0","slug":"demonstration-of-contract-workers-of-vaishya-technical-institute-in-rohtak-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: वैश्य तकनीकी संस्थान के ठेका कर्मियों का प्रदर्शन, पांच महीने से नहीं मिल रहा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: वैश्य तकनीकी संस्थान के ठेका कर्मियों का प्रदर्शन, पांच महीने से नहीं मिल रहा वेतन
Thu, 21 Dec 2023 05:00 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 21 Dec 2023 05:00 PM IST
सार
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के लिए घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इनमें से काफी महिलाएं खुद अपने घर का खर्च उठाती हैं। इनके समक्ष परिवार के लालन पालन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। वेतन नहीं मिलने से घर का किराया, बच्चो की स्कूल फीस व रोजमर्रा के काम अटक गए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के वैश्य तकनीकी संस्थान के ठेका कर्मियों ने बुधवार को धरना देकर रोशन प्रकट किया। दिल्ली की निजी कंपनी के विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन का इंतजार है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के लिए घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इनमें से काफी महिलाएं खुद अपने घर का खर्च उठाती हैं। इनके समक्ष परिवार के लालन पालन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। वेतन नहीं मिलने से घर का किराया, बच्चो की स्कूल फीस व रोजमर्रा के काम अटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने लंबित वेतन के लिए कर्मचारी ठेकेदार, संस्थान के प्रिंसिपल एवं वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के पदाधिकारियों से भी मिल चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों की ओर से संस्थान को ज्ञापन भी दिया जा चूका है। इसमें कहा गया है कि अगर एक सप्ताह में बकाया वेतन नहीं मिला है तो सभी कर्मचारी पूर्ण रूप से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगें I