{"_id":"67f6c9ebef655194c40bc5ea","slug":"demolished-two-illegal-colonies-developed-on-165-acres-rohtak-news-c-17-roh1019-631801-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 16.5 एकड़ में विकसित दो अवैध कॉलोनियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 16.5 एकड़ में विकसित दो अवैध कॉलोनियां तोड़ीं
विज्ञापन
रोहतक। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती जारी है। बुधवार को डीटीपी की टीम ने 16.5 एकड़ में विकसित दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की।
बुलडोजर से सड़क नेटवर्क, पांच निर्माण, 42 नींव व सीवरेज सिस्टम को तोड़ा। डीसी ने कलानौर कलां व कलानौर खुर्द की चिह्नित खेवट में सेल डीड न करने की हिदायत दी, साथ ही चमारिया गांव की सीमा में अवैध निर्माण तोड़ने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि सेक्टर 7-38 विभाजक रोड एवं रोहतक गांव में लगभग 16.5 एकड़ में अवैध तरीके से दो कॉलोनी विकसित की जा रही थीं। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की टीम ने दोनों कॉलोनियों में विशेष अभियान चलाया गया। वहीं, निगम पार्षद कपिल नागपाल का कहना है कि पार्षदों को भी आम लोगों को जागरूक करना चाहिए कि वे अवैध कॉलोनियों में पूंजी का निवेश न करें।
इन खेवट में विकसित की जा रही है अवैध कॉलोनियां
डीसी ने एसडीएम व कलानौर तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि वे कलानौर के शहरी क्षेत्र में चिह्नित खेवट, खाता व खसरा संख्या में एग्रीमेंट व सेल डीड पंजीकृत न करें। डीसी ने बताया कि कलानौर खुर्द राजस्व संपदा की खेवट संख्या 1167//1073, खाता संख्या 1272 व खसरा संख्या 82//19/1, 19/3 व 20/1/1 व खेवट संख्या 250//231, खाता संख्या 282, 59//20, 60//7/2, 13/2, 14, 15, 16, 17, 18, 23, 23, 25/1 में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। इसी प्रकार कलानौर-निगाना रोड पर कलानौर कलां की राजस्व संपदा की खेवट संख्या 861//814, खाता संख्या 236 व खसरा संख्या 243//1, 2/1 एवं कलानौर मोखरा सड़क पर श्मशान घाट के नजदीक कलानौर कलां राजस्व संपदा की खेवट संख्या 666, खाता संख्या 713 तथा खसरा संख्या 162//2/2, 3/2, 8/1, 9/1, 10/1/1 में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तय
डीसी ने बताया कि चमारिया गांव में अनधिकृत कब्जा हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचायती राज विभाग के एसडीओ गिरीश बतरा को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। पुलिस बल भी तैनात रहेगा।