{"_id":"6aa701d531fba49156078837","slug":"demands-raised-for-msp-loan-waivers-and-a-halt-to-electricity-privatization-rohtak-news-c-197-1-snp1003-160469-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमएसपी, कर्जमाफी और बिजली निजीकरण पर रोक की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमएसपी, कर्जमाफी और बिजली निजीकरण पर रोक की उठी मांग
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर स्थित बाबा चेतनदास शिव मंदिर में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की सभा हुई। सभा में 26 अक्तूबर को रोहतक के गांव बोहर में होने वाली राज्य स्तरीय महापंचायत को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता विरेंद्र राणा ने की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सत्यवान ने किसानों-मजदूरों से अपने अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। सत्यवान ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसान हितों के खिलाफ बताते हुए लाभकारी एमएसपी, कर्जमाफी और बिजली बिल 2025 वापस लेने की मांग की। उन्होंने स्मार्ट मीटर व बिजली निजीकरण पर रोक, महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश तथा मनरेगा में पूरे साल काम देने की मांग भी उठाई।
सोहटी में चल रहे धरने का समर्थन करते हुए किसानों की सहमति के बिना टावर लगाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर हंसराज राणा, देवेंद्र और विकेश दहिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।