फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demanded compensation for loss of five acres of crop

Rohtak News: पांच एकड़ फसल बर्बाद होने पर नुकसान की भरपाई की मांग की

Mon, 16 Feb 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Demanded compensation for loss of five acres of crop
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा ने खिड़वाली गांव में पांच एकड़ में खरपतवार की दवा डालने से 100 प्रतिशत नष्ट हुई गेहूं की फसल का दौरा किया। जिला प्रशासन और दवा कंपनी से नुकसान की भरपाई की मांग की। किसान अनिल हुड्डा ने बताया कि चिड़ी रोड की तरफ किसान जगदीश ने ठेके पर लेकर पांच एकड़ में गेहूं की बिजाई की थी। किसान ने गेहूं में खरपतवार को नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव किया। कुछ दिन बाद फसल सुख कर नष्ट हो गई। दो दिन पहले दुर्घटना में किसान के बेटे की मौत भी हो चुकी है। जिला उपप्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि किसान सभा ने शोक संतप्त परिवारों के घर जाकर शोक प्रकट किया। बाद में किसान की बर्बाद हुई फसलों का मुआयना किया। मौके पर जिला प्रधान प्रीत सिंह, सुमित दलाल, सत्यवान हुड्डा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed