फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to waive 20 percent extra amount of basement from Chief Minister

मुख्यमंत्री से बेसमेंट की 20 फीसदी अतिरिक्त राशि माफ करने की मांग

Mon, 13 Jun 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to waive 20 percent extra amount of basement from Chief Minister
रोहतक। स्वामित्व योजना के आवेदकों से बेसमेंट के लिए मांगी गई 20 फीसदी अतिरिक्त राशि माफ करने की मांग मेयर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के तहत नगर निगम की दुकानों में कम से कम 20 साल से किराएदार को मालिकाना हक मिलेगा। योजना में शहर की 570 दुकानें चिह्नित हुई हैं, जिनका किरायेदारों को मालिकाना हक मिलेगा। इसमें पालिका बाजार की 136, इंदिरा मार्केट मार्केट की 46, कच्चाबेरी रोड की 51, ओल्ड अनाज मंडी की 14, सलारा मोहल्ला बाजार की सात, दयानंद मठ की पांच, माता दरवाजा चौक की तीन, किला रोड बाजार की चार, सिविल रोड बाजार की पांच, सिविल अस्पताल रोड की 32, पटवार खाना की दो, शिवाजी कालोनी की 40, गांधी कैंप बाजार की 12, सुभाष रोड बाजार की 15, सुभाष रोड-दो की 40, ओल्ड सब्जी मंडी की 108 दुकानें आदि हैं। 283 दुकानदारों ने आवेदन कर दिया जबकि 297 कागजी खानापूर्ति नहीं होने के अभाव में वंचित रह गए। विगत दिनों सरकार ने तीन माह के लिए पोर्टल तो खोल दिया मगर निगम से बेसमेंट के लिए अतिरिक्त 20 फीसदी राशि मांगी गई है। इसको माफ कराने की मांग पालिका बाजार के दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर मनमोहन गोयल से की। इस पर मेयर ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर 20 फीसदी अतिरिक्त राशि माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed