फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to give Rs 2 crore compensation to the deceased farmer's family

Rohtak News: मृतक किसान परिवार को दो करोड़ मुआवजा देने की मांग

Thu, 25 Apr 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to give Rs 2 crore compensation to the deceased farmer's family
बहादुरगढ़। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि अपने खेतों में गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाने के प्रयास में किसान जयप्रकाश, गांव सांतोर जिला चरखी दादरी जिंदा जल गया। इस भयानक हादसे पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन गहरा दुख प्रकट करता है तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।
विज्ञापन

संगठन हरियाणा सरकार से मृतक किसान के परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग करता है। साथ ही आग लगने से बर्बाद हुई फसलों पर उसके परिवार तथा अन्य प्रभावित हुए किसानों को 50000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग करता है। संगठन की प्रदेश कमेटी के सदस्य करतार सिंह अछेज ने कहा कि हर वर्ष प्रदेश में हजारों एकड़ फसल आग लगने से बर्बाद हो जाती हैं। किसान मुआवजे के लिए चक्कर काट काट कर थक जाते हैं। उन्हें कुछ नहीं मिलता। किसानों को फसल तैयार करने के लिए काफी खर्च करना पड़ता है। इस हादसे में तो खुद किसान की जान भी गई और फसल भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed