{"_id":"668dd4b583b9b3a9f5043029","slug":"demand-to-bring-private-bill-in-parliament-for-msp-purchase-guarantee-law-and-complete-loan-waiver-rohtak-news-c-17-roh1020-459855-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमएसपी खरीद गारंटी कानून और संपूर्ण कर्जा माफी के लिए संसद में निजी बिल लाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमएसपी खरीद गारंटी कानून और संपूर्ण कर्जा माफी के लिए संसद में निजी बिल लाने की मांग
Wed, 10 Jul 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
09सीटीके12...पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के सदस्य । स्
रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के आह्वान पर किसानों ने आंदोलन-2 की मांगों पर संसद में निजी बिल लाने के लिए गैर भाजपा सांसदों को स्वयं जाकर व ई-मेल के माध्यम से मांग पत्र सौंपे। भारतीय किसान एकता (बीकेई) प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा की ओर से बीजेपी सांसदों को छोड़कर बाकी सभी 303 सांसदाें को मांग पत्र सौंपे जा रहे हैं, इसमें एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) खरीद गारंटी कानून, स्वामीनाथन आयोग सी2+50 के अनुसार फसलों के भाव तय करना और किसानों-मजदूरों की संपूर्ण कर्जा माफी के लिए संसद में निजी बिल लाने की मांग की गई।
प्रदेशभर में मंगलवार को भारतीय किसान एकता बीकेई, भारतीय किसान नौजवान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) खेती बचाओ, बीकेयू शहीद भगत सिंह, बीकेई कालांवाली आदि किसान जत्थेबंदियों के प्रतिनिधिमंडल ने विपक्ष के 5 लोकसभा सांसदों को मांग पत्र दिया। इसमें सिरसा लोकसभा से सांसद कुमारी सैलजा को ईमेल से मांग पत्र भेजा। हिसार में सांसद जयप्रकाश व रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा के निवास पर हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मांगपत्र दिया। सोनीपत में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व अंबाला सांसद वरुण चौधरी को उनके निवास स्थान पर मांग पत्र सौंपा। इसी तरह पूरे देश में किसान आंदोलन-2 से जुड़ी हुई किसान जत्थेबंदियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सांसदों को मांग पत्र सौंपे। इस मौके पर अभिमन्यु कोहाड़, सरदार अंग्रेज सिंह कोटली, राजेंद्र सिंह चहल रतिया, अंकित मदीना, बलराम सहारण, भोला भाली, अनुज राठी, नत्था सिंह, गुरलाल भंगू, अमरीक सिंह बाजवा, सरदूल सिंह भट्टी, बंसीलाल भंगू, बीरेंद्र सिंह हुड्डा शामिल रहे।