{"_id":"69275fbf4abedbd0eb091248","slug":"demand-for-oil-cake-and-cottonseed-increased-in-winter-20-tonnes-are-being-sold-daily-rohtak-news-c-17-roh1020-768285-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सर्दी में बढ़ी खल-बिनौला की मांग, रोजाना 20 टन की हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सर्दी में बढ़ी खल-बिनौला की मांग, रोजाना 20 टन की हो रही बिक्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले के लोग केवल दुधारू पशुओं की सेहत पर भी अच्छा खासा ध्यान दे रहे हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही खल-बिनौला कारोबार में बढ़ोतरी हो गई है। पशुपालक पशुओं को रोजाना 20 टन तक खल-बिनौला खिला रहे हैं।
कारोबारियों का कहना है कि जिला में 200 से अधिक व्यापारी खल-बिनौला का कारोबार करते हैं। अनुमान है कि सीजन में प्रत्येक महीने 20 करोड़ से अधिक का कारोबार किया जा रहा है। वहीं, पशुपालकों का मानना है कि खल-बिनौला से गाय-भैंस के दूध की गुणवत्ता में न केवल वृद्धि होती है बल्कि मात्रा भी बढ़ती है।
कारोबारी संदीप कुमार गर्ग ने बताया बाजार में हरियाणा और पंजाब के अलावा महाराष्ट्र व तमिलनाडु से भी खल-बिनौला की आवक होती है। बेहतर गुणवत्ता के चलते चिलकी बिनौला को ग्राहक अधिक पसंद कर रहे हैं। जिले में दो लाख से भी अधिक गाय-भैंस हैं जिनमें से ज्यादातर दुधारू हैं।
विज्ञापन
दुधारू पशुओं के लिए वर्षों से खल-बिनौला खिला रहे हैं। इसके खिलाने से दूध गाढ़ा होता है। सर्दी में दूध की मात्रा और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए खल-बिनौला बेहतर होता है। - अमित कुमार, पशुपालक, गांव सुंडाना
अक्तूबर से दिसंबर तक गाय-भैंस के ब्यांत का सीजन होता है। ऐसे में पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए पशुपालक उन्हें खल-बिनौला व चूरी आदि खिलाते हैं। इसे दुधारू पशुओं को सर्दी में ताकत मिलती है और दूध की गुणवत्ता व मात्रा बढ़ती है। - डाॅ. दीपक सैनी, पशु चिकित्सक