फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi's Sandeep becomes the winner of Kothipura Dangal

Rohtak News: दिल्ली के संदीप बने कोठीपुरा दंगल के विजेता

Sun, 12 May 2024 04:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi's Sandeep becomes the winner of Kothipura Dangal
ग्राम पंचायत कोठीपुरा के गांव गोहणय में आयोजित दंगल में दिल्ली के संदीप ने बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने रोहतक के जयदीप को हराया।
विज्ञापन

दंगल का आयोजन शहीद नंतराम वेलफेयर मेला व दंगल समिति की ओर से किया गया। तीन वर्गों में दंगल आयोजित किया गया। दंगल में उत्तर भारत के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। छोटी माली का फाइनल मुकाबला लखनपुर अखाड़ा के लक्की और बागा के सुनील कुमार के बीच हुआ। इसमें लक्की ने सुनील को हराया और खिताब अपने नाम किया। वहीं 18 साल की आयु से कम माली में बिलासपुर के सुभाष ने जबली के पीयूष को हराया। दंगल में समिति के सलाहकार रोशन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पहलवानों को सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि बड़ी माली के विजेता को 11 हजार रुपये और गुर्ज, उप विजेता को नौ हजार रुपये की इनामी राशि दी गई। छोटी माली के विजेता को सात हजार रुपये और गुर्ज, उप विजेता को पांच हजार रुपये दिए गए। 18 साल से कम आयु की माली के विजेता को 2100 रुपये और उप विजेता को 1500 रुपये की इनामी राशि दी गई। दंगल में जगदीश कुमार बतौर मुख्य रेफरी और अनिल कुमार रेफरी मौजूद रहे। इस मौके पर कमल कुमार, हवलदार प्रकाश चंद चौहान, प्रकाश चंद शर्मा, महेंद्र नाथ, सुभाष चंद शर्मा और रोशन लाल ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed