फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deepika Thakur , Olympic gold medalist in women's hockey player is playing with the boys

दीपिका ठाकुर बाेलीं, ओलंपिक में गोल्ड जीतने को लड़कों से खेल रही महिला हॉकी खिलाड़ी

Thu, 28 Apr 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 28 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Deepika Thakur , Olympic gold medalist in women's hockey player is playing with the boys
दीपिका ठाकुर - फोटो : file photo
 भारतीय महिला हॉकी टीम को 36 साल बाद ओलंपिक का टिकट मिला है तो खिलाड़ी भी जी-जान लगाकर उसे सोने के तगमे में बदलने को लग गई हैं। तैयारियों में कमी न रहे, इसके लिए महिला खिलाड़ियों ने लड़कों की टीम से मैच खेलने शुरू कर दिए हैं। महिला हॉकी टीम लड़कों की टीम से अभी तक चार मैच खेल चुकी है और रियो ओलंपिक के लिए रवानगी तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रही दीपिका ठाकुर ने ओलंपिक की तैयारियों को लेकर अमर उजाला से फोन पर विशेष बातचीत की। दीपिका ने बताया कि बंगलूरू में उनका कैंप जारी है, जहां टीम कई घंटों तक प्रैक्टिस करती है। वहीं उनके मैच बंगलूरू की लड़कों की टीम से कराए जा रहे हैं, जिनमें स्टेट व नेशनल स्तर के खिलाड़ी खेलते हैं। बंगलूरू की पुलिस टीम के साथ भी उनका मैच कराया गया है।
विज्ञापन


वे अभी तक लड़कों से चार मैच खेल चुकी हैं। दीपिका ने बताया कि हॉकी टीम शनिवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। जहां पहला मैच 3 मई को ग्रेट ब्रिटेन ए की टीम से होगा, जबकि बाकी चार मैच ग्रेट ब्रिटेन की टीम से होंगे। इंग्लैंड में खेलने के लिए 21 खिलाड़ियों को टीम जाएगी। उन सभी के प्रदर्शन के आधार पर ओलंपिक की फाइनल टीम तैयार की जानी है। दीपिका बताती हैं कि अभी टीम की कई अच्छी खिलाड़ी चोटिल हैं, लेकिन उनके ओलंपिक से पहले ठीक होने की पूरी उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed