{"_id":"661582cf9ae5c495cd0a34f2","slug":"deependra-said-instead-of-stopping-bjp-jjp-leaders-from-entering-the-village-stop-them-from-going-lok-sabha-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दीपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा-जजपा नेताओं को गांव में घुसने से रोकने की बजाए लोकसभा में जाने से रोकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दीपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा-जजपा नेताओं को गांव में घुसने से रोकने की बजाए लोकसभा में जाने से रोकें
Tue, 09 Apr 2024 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:32 PM IST
सार
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस रोहतक में मेट्रो लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में तनावपूर्ण माहौल पैदा करने से बचा जाए। जजपा ने मतदाता से विश्वासघात किया था, ऐसा हश्र लाजमी है।
विज्ञापन
दीपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि गांवों में भाजपा प्रत्याशियों को रोका न जाए, बल्कि वोट की चोट दें। क्योंकि चुनाव के समय तनावपूर्ण माहौल पैदा करने से बचा जाए। सांसद मंगलवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीजेपी खुद के लिए 400 पार का खोखला दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस लोगों के लिए मेट्रो को रोहतक पार लाने की बात कह रही है। जजपा की टूट के सवाल पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी नेताओं की गांवों में एंट्री रोकने की बजाए, जनता को वोट की ताकत से उनको लोकसभा में एंट्री करने से रोकना चाहिए।
विज्ञापन
क्योंकि जनता के पास लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार है वोट। जजपा की टूट पर हुड्डा ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने भाजपा से गठबंधन करके मतदाता से विश्वासघात किया था। ऐसे में पार्टी का टूटना तय था।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह व उनके परिवार के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा भी मौजूद रहे।