फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Death of a person from Sonipat admitted in ICU, Kovid report came negative on Friday

आईसीयू में भर्ती सोनीपत के व्यक्ति की मौत, शुक्रवार को नेगेटिव आई थी कोविड रिपोर्ट

Sun, 07 Aug 2022 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Death of a person from Sonipat admitted in ICU, Kovid report came negative on Friday
रोहतक। पीजीआई में कोरोना पॉजिटिव हालत में लाए गए सोनीपत के व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। डे केयर के आईसीयू में भर्ती इस व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट शुक्रवार को नेगेटिव मिलने का दावा किया गया है। यह व्यक्ति लीवर व अन्य रोगों से भी पीड़ित था। इधर, शनिवार को जिले में 22 कोरोना मरीज मिले। इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 160 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को पीजीआई के आईसीयू में उपचाराधीन एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोनीपत का यह व्यक्ति लीवर की समस्या से पीड़ित था। आईसीयू में उपचाराधीन इस मरीज ने शनिवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा जिले में 22 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी, पीजाआई का डॉक्टर, नर्स व विद्यार्थी भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 160 पहुंच गई है। इनमें से चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष सभी घरों में एकांतवास में उपचाराधीन है। विभाग ने शनिवार को 181 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 128 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में महामारी की संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत व सुधार की दर 97.74 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग का लोगों को महामारी से सुरक्षा देने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है।
विज्ञापन

वर्जन:
पीजीआई में सोनीपत से एक कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के लिए आया था। डे केयर की आईसीयू में भर्ती यह मरीज लीवर समेत अन्य रोगों से भी पीड़ित था। शुक्रवार को इसकी कोविड रिपोर्ट नेगटिव आई थी। शनिवार को इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वरुण अरोड़ा, प्रोफेसर इंचार्ज, जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed