{"_id":"685afd527e4a116ac709bc71","slug":"deadlock-over-drain-cleaning-shopkeepers-blame-contractor-rohtak-news-c-17-roh1020-678692-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नाला सफाई को लेकर गतिरोध, दुकानदारों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नाला सफाई को लेकर गतिरोध, दुकानदारों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप
Wed, 25 Jun 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
महम में गाद से भरे नाले व खड़ी जेसीबी। संवाद
महम। नालों की सफाई करने गई टीम का मंगलवार को क्रांति चौक से लेकर कॉलेज तक रोहतक रोड के पर दुकानदारों ने विरोध किया। इसके बाद ठेकेदार के खिलाफ एसडीएम मुकुंद को शिकायत दी।
एक तरफ जहां दुकानदार सतीश, राजू, रमेश, सतबीर, सुरेंद्र ने दी शिकायत में कहा कि ठेकेदार दुकानों के आगे से स्लैब तोड़ रहा है, साथ ही स्लैब न तोड़ने के लिए दुकादारों से रुपये की मांग कर रहा है। एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने स्लैब न तोड़ने के 600 रुपये ऑनलाइन खाते में लिए थे।
वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार राहुल मलिक का कहना है कि कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सफाई नहीं करने दे रहे व नाले पर कब्जा करके बैठे हैं। जब वहां पर काम शुरु होता है तो रुकवा देते हैं। रुपये लेने के झूठे आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम से की जांच की मांग
मामले में शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने जांच की मांग करते हुए शहर में संतोषजनक सफाई कराने की मांग की है। नपा उप प्रधान बसंतलाल गिरधर, पार्षद बोबी गोयल, रिसी भारद्वाज आदि ने कहा कि ठेकेदार पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना चिंता का विषय है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शहर में नाले गाद से भरे पड़े हैं। जिसको इमानदारी से साफ करने की जरुरत है।
एसडीएम अगले सप्ताह करेंगे शहर का दौरा
एसडीएम मुकुंद का कहना है अगले सप्ताह शहर का दौरा कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नाला सफाई मामले में निष्पक्ष जांच होगी।