फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of youth missing from Khidwali found after 10 days

Rohtak News: खिड़वाली से लापता युवक का 10 दिन बाद मिला शव

Tue, 21 Jan 2025 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing from Khidwali found after 10 days
सदर थाना क्षेत्र के खिड़वाली-चिड़ी रजबहे में 10 जनवरी को लापता युवक का सोमवार को शव मिल गया। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के गोपालपुर निवासी राजीव कुमार (32) काफी दिनों से खिड़वाली गांव में रहते थे। 10 जनवरी को घर से किसी काम के लिए निकले थे और शाम तक वापस नहीं आया। परिजन ने उसकी तलाश की और चार दिन तक जब कोई सुराग नहीं लगा तो सदर थाने में राजीव की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अभी युवक की तलाश भी नहीं कर पाई थी कि सोमवार को खिड़वाली के लोगों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रजबहे से निकाला और शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इस तरह की बात होने से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। युवक की हत्या हुई है या साधारण मौत, इसके लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजीव के मोबाइल की कॉल डिटेल आदि समेत अन्य साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed