फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of young man found in room, post mortem did not reveal death

Rohtak News: कमरे में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम से नहीं हुआ मौत का खुलासा

Thu, 25 Jan 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Jan 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in room, post mortem did not reveal death
सांपला। गढ़ी सांपला गांव में बुधवार को 40 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम से मौत के पुख्ता कारणों का खुलासा न होने के बाद पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है। साथ ही शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि गढ़ी सांपला में 40 वर्षीय देवेंद्र अपने ही परिवार के सदस्य बिजेंद्र के मकान पर मंगलवार शाम काे गया था। रात को वहीं पर सो गया। सुबह वह मृत हालत में मिला। सूचना पाकर परिवार के लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डाॅक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। लेकिन मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं था। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई ले जाया गया, लेकिन मौत के पुख्ता कारणों का खुलासा नहीं हो सका। सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र का कहना है कि फिलहाल देवेंद्र की मौत सामान्य नजर आ रही है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुख्ता तौर पर मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed