फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of young man found from Hisar for Faridabad in-laws found on Meham Berry Road, fearing murder.

हिसार से फरीदाबाद ससुराल जाने के लिए निकले युवक का महम बेरी रोड पर पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका.

Sun, 09 Aug 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found from Hisar for Faridabad in-laws found on Meham Berry Road, fearing murder.
हिसार से फरीदाबाद ससुराल जाने को निकले युवक का शव महम-बेरी रोड पर शनिवार देर रात खून से लथपथ हालात में मिला। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर महम थाना पुलिस व एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मलिक मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की जेब से बाइक की आरसी मिली। आरसी से मृतक की पहचान हिसार के गांव सातरोड खास निवासी 30 वर्षीय संजय के रूप में हुई। इसके बाद हिसार स्थित उसके परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन

महम थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि महम-बेरी रोड पर एक युवक का शव पड़ा देख राहगीरों ने शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया। मृतक के ताऊ ने बताया कि संजय शुक्रवार को घर से फरीदाबाद अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया था। जिसकी मौत हो जाने की ही सूचना मिली है। मृतक एक बेटी का पिता था। पुलिस ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed