फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of missing youth found, eyes and nose had been torn out by animals

Rohtak News: लापता युवक का मिला शव, जीव-जंतुओं ने नोंच खाई थी आंख और नाक

Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found, eyes and nose had been torn out by animals
मकड़ौली कलां गांव से एक सप्ताह पहले लापता हुए युवक का शव रविवार को खेतों में मिला है। शव गर्मी के चलते पूरी तरह सड़ चुका है। जीव-जंतुओं ने आंख व नाक नोंच खाया है। 26 वर्षीय रविंस उर्फ गुल्लू की हत्या हुई है या नहीं, यह सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल शव को सदर थाना पुलिस ने पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 11 मई को मकड़ौली कलां निवासी रिंकू ने शिकायत दी थी कि उसका छोटा भाई रविंस उर्फ गुल्लू छह मई को बिना किसी को बताए घर से चला गया था। वह शराब पीने का आदी था। हर रोज शाम को घर आ जाता था, लेकिन उस दिन नहीं आया। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रविवार को परिजनों को सूचना मिली कि गुल्लू का शव मकड़ौली रोड पर खेत में पड़ा है। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस व एफएसएल की टीम डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल की। जांच में दोनों आंख, नाक व सिर को जीव-जंतुओं ने खा रखा था। शव पूरी तरह काला पड़ा हुआ था और पूरी तरह सड़ गया था। मृतक के भाई का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही पता लग सकेगा कि गुल्लू की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed