फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of father of four daughters found near cricket stadium

क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक चार बेटियों के पिता का मिला शव

Sun, 04 Sep 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of father of four daughters found near cricket stadium
रोहतक। भिवानी रोड पर बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक शुक्रवार की रात को अटायल गांव के युवक सोनू उर्फ टिंकू का शव मिला है, जो चार बेटियों का पिता है। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे साइड मार दी। इसके चलते उसकी मौत हुई है। कलानौर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अटायल निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसके बेटे सोनू उर्फ टिंकू की शादी आठ साल पहले दिल्ली निवासी पूजा के साथ हुई थी। सोनू की चार बेटियां हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे कलानौर पुलिस से सूचना मिली कि आपके बेटे सोनू उर्फ टिंकू का शव बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के पास मिला है। सुरेश शनिवार सुबह पर परिजनों के साथ पीजीआई पहुंचा और शव की शिनाख्त की। साथ ही बताया कि उसे आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से उसके बेटे की मौत हुई है। उसका बेटा एक सितंबर को गांव के युवक सतेंद्र उर्फ सीटू के साथ गया था। दो सितंबर को उसकी अपनी पत्नी पूजा से भी बात हुई। कह रहा था कि सीटू के साथ हूं। अब पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहा है। आखिर लाहली क्रिकेट स्टेडियम के पास सोनू कैसे पहुुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed