फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of a young man found on the roadside in Atayal village

अटायल गांव में सड़क किनारे मिला युवक का शव

Mon, 31 Jan 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the roadside in Atayal village
सांपला। अटायल गांव में सड़क किनारे एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक के गले पर निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि अटायल गांव के नजदीक सड़क के किनारे पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ने अच्छी तरह से कपड़े पहन रखे थे, लेकिन उसके पैर का एक जूता निकला हुआ था। साथ ही गले में चांदी की चेन पहन रखी थी। गले पर निशान भी बने हुए थे। जांच के लिए रोहतक से एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। गहराई से शव की छानबीन की, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिल सके। इसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पीजीआई के डेड हाउस भिजवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed