फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of a laborer found in the fields of Nimana village.

Rohtak News: निमाना गांव के खेतों में मिला श्रमिक का शव

Tue, 23 Apr 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 23 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer found in the fields of Nimana village.
बादली। निमाना गांव के पास एक पानी से भरे गढ्डे में व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि निमाना गांव के खेतों में बने एक ट्यूबवैल के गढ्डे में व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से मदद ली गई। प्राथमिक जांच में शव प्रवासी मजदूर का होने का अंदेशा लगाया गया जिसके बाद भट्ठा मजूदरों से सहयोग लिया गया। मजदूरों ने शव की पहचान नसीब के तौर पर की, जो कि क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका। जांच और सबूत जुटाने के एफएसएल टीम की मदद ली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल नसीब के परिजनों को घटना से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed