{"_id":"668dd6b8f895b34f900a4634","slug":"dead-body-of-35-year-old-youth-found-in-jln-canal-not-identified-rohtak-news-c-17-roh1020-460134-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेएलएन नहर में 35 वर्षीय युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जेएलएन नहर में 35 वर्षीय युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
राेहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र के दिल्ली बाईपास पुल के पास मंगलवार को एक युवक का शव मिला है। युवक की उम्र करीब 35 साल है। उसके एक हाथ पर ओम लिखा हुआ है जबकि दूसरे पर हनुमान की तस्वीर बनी हुई है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईएमटी थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के थानों में शव मिलने की सूचना दे दी है। रोहतक के साथ-साथ जेएलएन नहर जिन थाना क्षेत्रों से गुजरती है, वहां के थानों में भी सूचना देकर गुमशुदगी की भी जानकारी ली जा रही है। पिछले सात माह में सात हत्या और नहर में शव मिल चुके हैं लेकिन, अभी तक एक का भी खुलासा या पहचान नहीं हो सकी है।
हत्या के अनसुलझे केस
-दिसंबर-2023 में सांपला में एक महिला का नेशनल हाईवे पर शव मिला था, जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी। अब तक पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करवा सकी है।
-जनवरी-2024 में आईएमटी थाना क्षेत्र की जवाहर लाल नेहरू कैनाल में महिला का शव मिला लेकिन, पहचान नहीं हो पाई।
-जनवरी 2024 में आईएमटी थाना क्षेत्र की जवाहर लाल नेहरू कैनाल में एक और महिला का शव मिला। मगर इसका भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
-एक नवजात बच्ची का भी शव मिला था। पुलिस बच्ची के बारे में भी पता नहीं लग सकी है।
-29 जून में जवाहर लाल नेहरु नहर में गांव बालंद के पास एक युवक का शव मिला। युवक की उम्र करीब 35 साल थी। मगर अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
05-जुलाई को खिड़वाली ड्रेन नंबर आठ पुल के पास मिला महिला का शव लेकिन, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।