फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dandiya lovers and food lovers reach Tilyar Tourism Center

Rohtak News: डांडिया के दीवाने और खाने-पीने के शौकीन पहुंचें तिलयार पर्यटन केंद्र

Fri, 04 Oct 2024 05:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Dandiya lovers and food lovers reach Tilyar Tourism Center
रोहतक। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से तिलयार पर्यटन केंद्र में 10 व 11 अक्टूबर को डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां पारंपरिक डांडिया रास, लाइव डीजे, स्वादिष्ट व्यंजन व मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर्यटकों को लुभाने का काम करेंगी। यह पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव रहेगा।
विज्ञापन

पर्यटन केंद्र के प्रभारी नरेंदर राणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में पारंपरिक डांडिया रास की प्रस्तुति रहेगी। लोग गरबा और डांडिया की धुनों पर झूमेंगे। इसके अलावा, लाइव डीजे की धमाकेदार धुन थिरकने पर मजबूर करेगी। यहां विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इनमें गुजराती व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन्हें विशेष तौर पर तैयार किया जाएगा। खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी कार्यक्रम खास रहेगा। यह कार्यक्रम दोनों दिन शाम छह बजे शुरू होगा। इसका पंजीकरण शुल्क 499 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन रखा गया है। कार्यक्रम में केवल युगल, महिलाएं व सिंगल लड़कियां ही भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन

यहां भाग लेने वालों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें ''बेस्ट कॉस्टयूम'' और ''बेस्ट डांडिया परफॉर्मर'' की प्रतियोगिता सबसे खास रहेगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। साथ ही एक लकी ड्राॅ आयोजित किया जाएगा। इसमें इनाम जीतने का सुनहरा मौका प्राप्त होगा। पहली बार डांडिया सीखने के इच्छुक लोगों के लिए विशेष ''डांडिया ट्यूटोरियल सेशन'' का आयोजन किया जाएगा। इससे पारंपरिक नृत्य का आनंद उठाया जा सकेगा। कार्यक्रम में स्वादिष्ट भोजन व मनोरंजन के साथ ढेर सारी मस्ती व उत्सव का माहौल रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह बेहतर अवसर है। यहां नृत्य, संगीत व स्वाद का तड़का हर मन काे लुभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed