फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Daily commuters will be able to travel on MST and QST from today

एमएसटी व क्यूएसटी पर आज से यात्रा कर सकेंगे दैनिक यात्री

Thu, 02 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Daily commuters will be able to travel on MST and QST from today
रेल के दैनिक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने अनारक्षित ट्रेन (मेल अथवा एक्सप्रेस) में एमएसटी व क्यूएसटी (मासिक व त्रिमासिक सीजन टिकट) पर यात्रा की अनुमति दे दी है। इससे रोहतक के रोजाना दिल्ली, जींद आदि आवागमन करने वाले करीब 1400 यात्रियों को राहत मिलेगी। वीरवार से स्टेशन पर सीजन टिकट बनना शुरू होगा।
विज्ञापन

कोरोना के चलते रेलवे बोर्ड अभी तक स्पेशल ट्रेनों का ही संचालन कर रहा था। लोकल ट्रेनें चलाई मगर काउंटर से टिकट खरीदने पर ही यात्रा संभव थी। मासिक व त्रिमासिक सीजन टिकट से यात्रा की अनुमति नहीं थी। इसकी वजह से रेलवे ने सीजन टिकट बनाना बंद कर दिया था। दैनिक यात्री काफी समय से सीजन टिकट से यात्रा की अनुमति देने की मांग कर रहे थे। विगत दिनों रोहतक आने पर डीआरएम से दैनिक यात्रियों के प्रतिनिधिमंडल से सीजन टिकट चालू करने की मांग की थी। यह मांग रोहतक से ही नहीं बल्कि जींद, हिसार, दिल्ली, बहादुरगढ़ आदि जगह के दैनिक यात्री भी कर रहे थे। वहीं, बुधवार देर शाम नॉदर्न रेलवे ने दैनिक यात्रियों को राहत देते हुए सीजन टिकट पर यात्रा करने की अनुमति जारी कर दी है। इससे रोहतक के करीब 1400 दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, उच्चाधिकारियों का आदेश आने के बाद वीरवार से स्टेशन पर मासिक व त्रिमासिक सीजन टिकट बनना शुरू हो जाएगा। यातायात प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि वीरवार से मासिक पास से मेल व अथवा एक्सप्रेस ट्रेनों में दैनिक यात्री सफर कर सकेंगे। वीरवार से स्टेशन पर सीजन टिकट बनना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed