{"_id":"62113b2557edfb43d3440505","slug":"dabangai-when-the-omelet-was-late-for-10-minutes-first-the-servant-hit-then-the-shopkeeper-was-beaten-up-rohtak-news-rtk6389195197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई : 10 मिनट आमलेट लेट हुई तो पहले नौकर को टक्कर मारी, फिर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई : 10 मिनट आमलेट लेट हुई तो पहले नौकर को टक्कर मारी, फिर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद सेक्टर तीन में हुई मारपीट की घटना। विज्ञप्ति
रोहतक। शहर के सेक्टर तीन में 10 मिनट आमलेट लेट होने पर एक युवक नाराज हो गया। न केवल उसने दुकान के कर्मचारी को हड़काया, बल्कि दुकानदार को धमकी दी कि वह फूड सप्लाई इंस्पेक्टर है। दुकान व स्टॉल बंद करवा दूंगा। इतना ही नहीं, बाद में अपने साथियों के साथ कार में आया और दुकानदार को घेरकर जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर, एफआईआर तक दर्ज नहीं की। जब पीड़ित के परिजनों ने एसपी के पास जाने की बात कही तो पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया।
अर्बन एस्टेट थाने में दी शिकायत में सेक्टर एक निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसकी सेक्टर 3 में कॉन्फेक्सनरी की दुकान है। 16 फरवरी की रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर वह और उसका नौकर काम में व्यस्त थे। तभी एक युवक आया और उसके नौकर के साथ बदतमीजी करने लगा और उसका गला दबाने लगा। बचाव में उसने उसे पीछे धक्का दे दिया। इसके बाद पास ही खडे़ कु छ लोगों ने व उसने बीच बचाव किया। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन जाते समय युवक धमकी देकर गया कि, वह फूड सप्लाई इंस्पेक्टर है। तुम्हारी दुकान व स्टाल बंद करवा दूंगा। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी पीछे से एक कार आई और साइकिल से जा रहे उसके नौकर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह साइकिल सहित गिर गया। वह भाग कर उसके पास वापस आया। कार से नीचे उतरे युवक उसके नौकर व उसको पीटने लगे। इसके बाद धमकी देकर मौके से चले गए।
एसपी से मिलने की बात कही तब की एफआईआर
घायल दुकानदार संदीप के परिजनों का कहना है कि 16 फरवरी को मारपीट की गई, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर केस दर्ज नहीं किया। शनिवार को जब पुलिस कर्मियों को कहा कि वे पुलिस अधीक्षक से जाकर मिलेंगे। तब जाकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
वर्जन
मामला नोटिस में नहीं है। अगर किसी पुलिसकर्मी ने कार्रवाई में लापरवाही बरती है तो जवाब मांगा जाएगा।
- सज्जन सिंह, डीएसपी मुख्यालय