{"_id":"67e9478ea14f2e0d3507e807","slug":"cyclothon-will-enter-rohtak-on-13th-with-the-message-of-drug-free-haryana-rohtak-news-c-17-roh1020-626240-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नशामुक्त हरियाणा का संदेश लेकर 13 को रोहतक में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नशामुक्त हरियाणा का संदेश लेकर 13 को रोहतक में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत नशामुक्त हरियाणा हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) 13 अप्रैल को जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों, कॉलेजों, स्कूल, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र आदि से ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम में शामिल होते हुए इस यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। साइकिल यात्रा में जिले की सक्रिय भागीदारी रहेगी। जिला वासियों से आह्वान किया कि वे हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध लिंक (https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon) से अपना रजिस्ट्रेशन करें।
उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन 13 अप्रैल को झज्जर की तरफ से जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन का जिला रोहतक में जनभागीदारी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। झज्जर जिले के गांव बापड़ोदा से रोहतक जिला की सीमा में प्रवेश करते हुए सांपला, इस्माइला, खेड़ी साध, गढ़ी बोहर होते हुए रोहतक पहुंचेगी। 14 मार्च को रोहतक से बोहर, भालौठ, कंसाला होते हुए सोनीपत जिले में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा का संदेश हर घर तक पहुंचाना है, और इसके लिए स्थानीय युवाओं, छात्रों, खिलाड़ियों, और सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।