{"_id":"5efa22508ebc3e42cb0e1ecb","slug":"cyber-cell-sent-by-accused-s-laptop-in-stolen-luxury-car-case-rohtak-news-rtk561739269","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की लग्जरी कार मामले में आरोपी का लैपटॉप भेजा साइबर सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की लग्जरी कार मामले में आरोपी का लैपटॉप भेजा साइबर सेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कार चोरी मामले में महम एसडीएम कार्यालय के टाइपिस्ट रमेश को चार दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए सुनारियां जेल भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर नौ लग्जरी कार बरामद की हैं। आरोपी के कब्जे से एक लाख की नकदी व लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। रिवाल्वर को पुलिस उसकी प्रापर्टी केस में अटैच करेगी। वहीं, एसटीएफ की ओर से महम में फर्जी आरसी बनाने वाले टाइपिस्ट से बरामद लैपटॉप को साइबर लैब में भेजा गया है। एसटीएफ को लैपटॉप से कई और खुलासे होने की उम्मीद है।
नई बाइक के नंबर को अप्लाई फार में चलाते थे लोग
चोरी की कार पर गिरोह की ओर से पुराने वाहनों का नंबर आवंटित किया जाता था। इसके साथ ही नंबर रिटेशन की फाइल लगा कर पूरे खेल को अंजाम दिया जाता था। किसी को संदेह न हो इसके लिए उस वाहन मालिक के नाम से स्कूटी या नई बाइक खरीदी जाती थी। 700 रुपये की रशीद के बाद उक्त नाम से एक नंबर जारी होता था। उस नंबर का इस्तेमाल चोरी के वाहनों में किया जाता था जबकि टू व्हीलर पर अप्लाई फार या पुराना नंबर डाल देते थे ताकि उस पर कोई ध्यान नहीं देता था। एसटीएफ की जांच में पता चला है कि आरोपियों की ओर से वाहन पोर्टल के नंबर व पासवर्ड का दुरुपयोग करके वारदात को अंजाम दिया गया है।
महम एसडीएम कार्यालय के टाइपिस्ट रमेश बामल की पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। उससे मिली जानकारी के आधार पर टीम छापेमारी कर रही है। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन
- सतीश देशवाल, इंस्पेक्टर, एसटीएफ, गुरुग्राम।