{"_id":"abecd202a0d4d484dcb6d5137eb97fe4","slug":"crokes-stall-in-rohtak-only-4-places-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर रोहतक में केवल चार जगह लगेंगे पटाखों के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर रोहतक में केवल चार जगह लगेंगे पटाखों के स्टॉल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर शहर में केवल चार स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री हो सकेगी। महम, सांपला और कलानौर में एक-एक जगह ही पटाखों के स्टॉल लगेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने जगह निर्धारित कर दी है। केवल सक्षम अधिकारी से स्वीकृति लेकर ही निर्धारित स्थानों पर 9 से 11 नवंबर तक पटाखे बेचें जा सकेंगे। दीपावली के उपलक्ष्य में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
शहर के पुराना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैदान, पुराना आईटीआई मैदान, छोटूराम पॉलिटेकिभनक का मैदान और जाट कालेज के मैदान में पटाखे बेचें जा सकेेंगे। कलानौर में दशहरा मैदान, सांपला में स्टेडियम और महम में नगरपालिका के पार्क का मैदान बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है। रोहतक, कलानौर और सांपला में पटाखों की बिक्री के लिए रोहतक के एसडीएम कार्यालय और महम में पटाखों की बिक्री के लिए एसडीएम महम कार्यालय से अनुमति मिलेगी।
इन नियमों का पालन जरूरी
स्टालों के सामने न्यूनतम 50 मीटर खुला मैदान होना चाहिए। सभी स्टालों पर अग्निशमन सामग्री जरूर होनी चाहिए। स्टाल पर मिट्टी और पानी की व्यवस्था करनी होगी।