फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Criminals made Rohtak a dumping yard to dispose of dead bodies.

Rohtak News: शव ठिकाने लगाने के लिए अपराधियों ने रोहतक को बनाया डंपिंग यार्ड

Sun, 18 Aug 2024 04:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Criminals made Rohtak a dumping yard to dispose of dead bodies.
रोहतक। अपराधियों ने शहर को शव फेंकने का डंपिंग यार्ड बनाकर छोड़ दिया है। आए दिन जेएलएन नहर में शव उतराते हुए आते हैं या हत्या कर नाले में शव फेंक दिए जाते हैं। औसतन हर माह दो शव मिलते हैं, लेकिन न तो उनकी पहचान हो पाई और न ही हत्या का खुलासा हो सका है।
विज्ञापन

अपराधी हत्या के बाद शव फेंककर फरार हो जाते हैं। जनवरी से अब तक 13 शव विभिन्न स्थानों पर मिल चुके हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है और पुलिस भी इस तरह की घटनाओं पर ध्यान नहीं देती है। कागजी कार्रवाई की खानापूर्ति कर अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करा दिया जाता है।
विज्ञापन


अज्ञात शवों की विसरा रिपोर्ट पर नहीं दिया जाता ध्यान

पुलिस अज्ञात शवों के मामले में लापरवाही भी बरतती है। इन लोगों में से ज्यादातर की मौत का वास्तविक कारण जानने का प्रयास भी नहीं किया जाता। यही कारण है कि पुलिस अज्ञात शवों की विसरा रिपोर्ट मंगवाने पर ध्यान नहीं देती है। पुलिस पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर की ओर से बताए गए मौत के प्राथमिक कारण को ही सही मानते हुए मामला दर्ज कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर शव 40 वर्षीय युवाओं के मिले

जिले में अभी तक मिले 13 शवों में महिला या पुरुष ज्यादातर 40 साल से कम के ही थे, जिनकी हत्या कर नहर में फेंक दिया गया या फिर किसी नाले आदि में ठिकाने लगा दिया जाता है।


72 घंटे बाद कर दिया जाता है अंतिम संस्कार
शहर में हर साल दर्जनों की संख्या में शव मिलते हैं। इस बार छह माह में 13 शव मिले हैं और अधिकतर का अंतिम संस्कार पुलिस को करना पड़ा है। चूंकि उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस को उनका अंतिम संस्कार करना पड़ता है।

अनसुलझे केस

-31 जनवरी को सांपला में एक महिला का गला कटा हुआ शव नेशनल हाईवे पर मिला, शिनाख्त नहीं

-25 जनवरी-जेएलएन नहर में महिला का शव मिला, लेकिन पहचान नहीं

-30 जनवरी जेएलएन नहर में महिला की हत्या कर फेंका शव, शिनाख्त नहीं

-26 मई को जेएलएन के पास नवजात बच्ची का शव मिला था, लेकिन शिनाख्त नहीं

-29 मई को जेएलएन नहर में युवक का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान पर शिनाख्त नहीं

-29 जून में जवाहर लाल नेहरु नहर में गांव बालंद के पास एक युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं

5-जुलाई को खिड़वाली ड्रेन नंबर आठ पुल के पास मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

-11 जुलाई काे जेएलएन नहर में 25 वर्षीय युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं

-11 जुलाई को जेएलएन नहर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, शिनाख्त नहीं

-16 जुलाई को खेड़ी साध के जलघर में संदिग्ध हालत मजदूर महेंद्र का मिला शव

-16 जुलाई को ड्रेन के पास फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक विनोद का मिला शव

-18 जुलाई को बस अड्डे के पास अधेड़ व्यक्ति की रहस्मय हालत में मौत, मिला शव

-22 जुलाई को महम थाने के बहलबा गांव में मिला युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed