Murder in Rohtak: दिवाली वाले दिन युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार युवकों ने की वारदात
छाजू गैंग का पांच साल पहले हुए आनंदपाल हत्याकांड का जवाब माना जा रहा है। जेल में बंद अनिल छिप्पी ने पर आनंदपाल की हत्या का आरोप है। मृतक मोहित को हत्या की साजिश में शामिल माना जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के कारोर गांव में छाजू व छिप्पी गैंग के बीच वर्ष 2000 से चल रही खून रंजिश नहीं थम रही है। जमानत पर आए 27 वर्षीय युवक मोहित की दिवाली पर दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात पांच साल पहले हुए आनंदपाल हत्याकांड का अनिल छिप्पी गैंग को जवाब माना जा रहा है। पुलिस ने गांव निवासी श्रीभगवान के बेटे जतिन के अलावा कपिल, पलकीत सहित तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वारदात के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण एएसपी से मिले और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खरावड़ मंदिर के पास जमा लगा दिया। पुलिस ने आधा घंटे बाद समझाकर जाम खुलवा दिया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कारोर निवासी अजीत ने दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं। वह रविवार को दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचा। बड़े बेटे मोहित को फोन किया कि घर पर आजा और बीज के कट्टे ट्रैक्टर से उतरवा दे। मोहित ने कहा कि वह अजय की बाइक लेकर खेत गया हुआ था। अभी आ रहा हूं। साथ में अनिकेत निवासी मकड़ौली भी है।
जब मोहित कुम्हारों वाली गली के सामने पहुंचा तो जतिन पुत्र श्रीभगवान ने कपिल, पलकीत निवासी कारोर सहित तीन अन्य युवकों के साथ मोहित पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मोहित बाइक गिराकर कुम्हारों वाली गली में भाग निकला, लेकिन आरोपियों ने पीछा करते हुए गोलियां मारकर गिरा दिया।
इसके बाद मोहित को घेरकर अंधाधुंध गोलियां मारीं। अनिकेत और वह मोहित को बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी फायरिंग की, जिसके चलते वे जान बचाकर वापस भाग आए। बाद में जब वे मौके पर गए तो मोहित दम तोड़ चुका था। आरोपियों ने गांव के युवक विकास उर्फ भग्गा व नीरज पर भी जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई हैं।
आरोपी जाते समय भग्गा की बाइक भी ले गए। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सवार होकर लघु सचिवालय पहुंचे और एएसपी मेधा भूषण से मिले। मांग की कि गांव में पुलिस चौकी खोली जाए। मृतक के भाई रोहित का आर्म्स लाइसेंस बनाया जाए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पहले पुलिस को एक घंटे का समय दिया। इसके बाद खरावड़ मंदिर के पास जाकर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते 2018 में कारोर निवासी आनंदपाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। आनंद की पत्नी के बयान पर सांपला थाने में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अनिल छिप्पी, संदी उर्फ काला जठेड़ी, सोमबीर, संपत नेहरा, अक्षय पलड़ा, पवन नाहरा, प्रदीप उर्फ पोपी, राजू बसोदी, जयप्रकाश, जय भगवान, बलजीत, विकास उर्फ भान्दु, अंकित व मोहित, प्रदीप, कुकी, संदीप, विकास उर्फ बग्गा, राजकुमार उर्फ आरके, रोहित उर्फ रोकी का नाम शामिल था। जांच में पुलिस के सामने मोहित का नाम भी सामने आया था।
हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है, लेकिन परिजन अभी शव नहीं ले रहे हैं। परिजन व ग्रामीण पहले लघु सचिवालय गए, इसके बाद खरावड़ मंदिर के पास जाम लगा दिया। समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। सीआईए के अलावा थाने की टीम भी छापा मार रही है। - इंस्पेक्टर सुशील कुमार, प्रभारी थाना आईएमटी।