{"_id":"587be9094f1c1b3803efe8de","slug":"youth-festival-rohtak-molestation-with-youth-crime-in-rohtak-rohtak-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन से लौट रहीं छात्राओं की चुन्नी उतारी, जड़े थप्पड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कवि सम्मेलन से लौट रहीं छात्राओं की चुन्नी उतारी, जड़े थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 16 Jan 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
molestation
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर रोड पर शनिवार रात को युवा महोत्सव से लौट रहीं तीन छात्राओं की जान आफत में पड़ गई। नशे में धुत बाइक सवार चार युवकों ने कवि सम्मलेन से लौट रहीं तीन छात्राओं की अस्मत पर हाथ डाला। आरोपियों ने एक छात्रा की चुन्नी तक उतार दी। आरोपियों से बचने के लिए छात्राएं तेज कदमों से आगे बढ़ी तो वे उनके पीछे लग गए। इस तरह करीब आधा किलोमीटर तक छात्राओं को छेड़ते रहे। दिल्ली बाईपास के निकट पुलिस को खड़ा देखकर आरोपी फरार हो गए।
दरअसल, दिल्ली रोड स्थित देव कालोनी के एक पीजी में रहने वाली छात्राएं शनिवार रात को एमडीयू में हुए कवि सम्मेलन को देखने पहुंचीं थीं। तीनों छात्राएं शहर के कालेज से पढ़ाई करती हैं। रात करीब 10 बजे कवि सम्मेलन खत्म होने बाद छात्राएं एमडीयू से बाहर आ रहीं थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण वे रास्ता भटक गईं और झज्जर रोड की ओर चली गईं। झज्जर रोड को पुलिस ने कार्यक्रम होने तक बंद कर रखा है। यहां से छात्राएं दिल्ली बाईपास की तरफ चल दीं। अभी छात्राएं झज्जर रोड पर बने भोजनालय से कुछ आगे ही पहुंचीं थी कि दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक आ धमके। आरोप है कि युवक नशे में थे। पहले तो युवकों ने छात्राओें पर अश्लील टिप्पणी की।
जैसे ही छात्राएं एकांत में पहुंचीं, आरोपियों ने एक छात्रा की चुन्नी उतार दी। जब दूसरी छात्राओं ने विरोध किया तो उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। आसपास कोई भी नजर नहीं आने के कारण छात्राओं ने शोर मचाया और दिल्ली बाईपास की तरफ दौड़ पड़ीं। करीब आधा किलोमीटर तक आरोपियों ने छात्राओं का पीछा कर छेड़खानी की। जैसे-तैसे वे दिल्ली बाईपास के नजदीक पहुंचीं। यहां पुलिस टीम को देखकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद छात्राओं ने सारी कहानी दिल्ली बाईपास नाके पर तैनात पुलिस को दी। जब तक पुलिस ने आरोपियों पीछा किया वह फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
पुलिस ने रातभर की तलाश, नहीं मिले
इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की रातभर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपियों को एमडीयू कैं पस में भी तलाश किया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। छात्राओं ने बताया कि आरोपियों की हरकत से वह इतनी सहम गईं थी कि बाइक का नंबर भी याद नहीं किया। पुलिस ने जब छात्राओं से शिकायत देने की बात कही तो उन्होंने परिवार की डर से शिकायत नहीं दी।
पुलिस सुरक्षा में पीजी भेजीं छात्राएं
छात्राओं की शिकायत पर झज्जर रोड और एमडीयू कैंपस में आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन कु छ पता नहीं चल सका। आरोपियों की हरकत से छात्राओं में इतना भय था कि वह अपने पीजी में जाने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं। बाद में उन्हें सुरक्षा देकर भेजा गया।
- श्याम सिंह, दिल्ली बाईपास पर ड्यूटीरत सिपाही।