{"_id":"63d8a5a6a94fc8565a0aeab7","slug":"youth-beaten-up-a-man-and-did-obscene-act-with-him-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: दो बच्चों के पिता को पहले ईंट मारकर किया बेहोश, फिर की अश्लील हरकत, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: दो बच्चों के पिता को पहले ईंट मारकर किया बेहोश, फिर की अश्लील हरकत, केस दर्ज
Tue, 31 Jan 2023 10:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 10:52 AM IST
सार
रात करीब दो बजे उसे जब पीड़ित को होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसे पूरा शक है कि उसके साथ अश्लील हरकत की गई है। लाखनमाजरा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहतक के लाखनमाजरा खंड के एक गांव में दो बच्चों के पिता को गांव के युवक ने पहले तो ईंट मारकर बेहोश कर दिया, फिर अश्लील हरकत की। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
29 जनवरी को रात करीब नौ बजे गांव में चक्की के पास खड़ा था। एक युवक लीलू उसे घूमने के बहाने कुआं के पास ले गया। वहां पर लीलू ने बेवजह पीटना शुरू कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। आरोपी ने ईंट उठाकर उसके मुंह पर मारी।
विज्ञापन
इससे वह बेहोश हो गया। रात करीब दो बजे उसे होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसे पूरा शक है कि आरोपी युवक ने उसे बेहोश कर गलत कार्य किया है। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पाकर लाखनमाजरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन