{"_id":"6398ad889000196b771398d8","slug":"young-man-married-and-left-his-wife-in-the-safe-house-ran-away-with-the-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: आर्य समाज मंदिर में शादी कर पत्नी को सेफ हाउस में छोड़कर नाबालिग को लेकर भागा युवक, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: आर्य समाज मंदिर में शादी कर पत्नी को सेफ हाउस में छोड़कर नाबालिग को लेकर भागा युवक, गिरफ्तार
Tue, 13 Dec 2022 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:21 PM IST
सार
आरोपी की तलाश तीन थानों की पुलिस कर रही थी, फिर कलानौर पुलिस की गिरफ्त में आया। अब सिटी थाना पुलिस ने अदालत में अर्जी लगाई है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर दिए जाने की मांग है। पॉक्सो एक्ट के तहत थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा न्यूज रोहतक में आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद पत्नी को सेफ हाउस में छोड़कर फरार हुए युवक को कलानौर पुलिस नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज चुकी है। अब सिटी पुलिस ने अदालत में अर्जी दाखिल कर आरोपी को प्रोडक्शन पर लेगी। उसके खिलाफ अक्तूबर में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
29 अक्तूबर को झज्जर जिले की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बीए की छात्रा है। 14 अक्तूबर को उसने रोहतक जिले के एक गांव के युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दोनों ने मिलकर सेशन जज राकेश कुमार यादव की अदालत में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
अदालत ने 21 अक्तूबर को 2 नवंबर तक सेफ हाउस में भेज दिया था। 29 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसका पति अपनी मर्जी से किसी को बिना बताए सेफ हाउस से पीछे लगी खिड़की से निकल कर चला गया। पुरानी सब्जी मंडी में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
उसी दिन कलानौर थाने में एक युवक ने शिकायत दी कि उसकी बहन सुबह कॉलेज आ रही थी, लेकिन रास्ते से लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया था। अब कलानौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया था।
पता चला है कि आरोपी युवक को कलानौर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब आरोपी न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है। उसके खिलाफ सिटी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। इस केस में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना सिटी
पुलिस ने आरोपी को नाबालिग के अपहरण के केस में गिरफ्तार किया है। जांच के बाद पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया है। न्यायिक हिरासत के चलते वह जेल में बंद है। -एसआई विकास, प्रभारी पुलिस चौकी काहनौर।