फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   work done by giving drug overdose, young man died In Rohtak, dog scratched dead body

Rohtak: नशे की ओवरडोज देकर कराया काम; युवक ने तोड़ा दम, शव के हाथ व पैरों को कुत्तों ने नोंचा

Mon, 05 Feb 2024 08:50 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 05 Feb 2024 08:50 AM IST
सार

रोहतक में नशे की ओवरडोज से एक युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी था। युवक का शव खाली पड़े मकान में मिला। शव के पैरों के पंजे व हाथ को कुत्ते खा रहे थे।

विज्ञापन
work done by giving drug overdose, young man died In Rohtak, dog scratched dead body
रोहतक सिटी पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में नशा तस्करों का पुलिस सख्ती के बावजूद नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही है। खोखराकोट के रैनकपुरा में नशे की ओवरडोज से एक युवक ने दम तोड़ दिया। नशा देने वाले परिवार ने शव झाड़ियों में फेंक दिया, जहां हाथ व पैर को कुत्तों ने नोंचा हुआ है। पुलिस ने महिला, उसके पति व पिता के खिलाफ गैर इरातदत्न हत्या का केस दर्ज किया है। शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आरोपी परिवार घर पर ताला लगाकर फरार है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भालौठ गांव निवासी मंजीत ने दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त अरुण नशा करने का आदी था। रात करीब नौ बजे वह अरुण को ढूंढने के लिए खोखराकोट के रैनकपुरा इलाके में पहुंचा। वह अक्सर महिला रिको के पास नशा करने आता था। अरुण नहीं मिला। इसी बीच उसने देखा तो रिको के पति राकेश के खाली पड़े मकान में एक 25 साल के युवक का शव पड़ा हुआ था। पैरों के पंजे व हाथ को कुत्ते खा रहे थे।
विज्ञापन


उसने कुत्तों को भगाया और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान दिखाई नहीं दे रहा था। इस बीच राकेश व उसके परिवार ने उसे वहां से भगा दिया। उसने थोड़ी दूर झाड़ियों में छुपकर देखा तो राकेश व उसके परिवार वालों ने शव को अपने घर से उठा कर थोड़ी दूर कूड़े के ढेर पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत का कहना है कि उसने कई बार युवक को नशा करने राकेश के घर जाते देखा था। राकेश व उसका परिवार नशा देकर युवक से काम करवाता था। साथ ही उसे घर पर ही रखते थे। राकेश व उसके परिवार ने युवक से यादा काम करवाने के लिए नशे की ओवरडोज दी। इसके कारण मौत हुई है। बाद में शव को सबूत मिटाने के लिए घर से बाहर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। 


पुलिस को कॉल कर घर चला गया मंजीत
भालौठ निवासी मंजीत ने बताया कि वह झाड़ियों में छुपकर पुलिस को फोन किया। बाद में उसके मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई और वह गांव चला गया। पुलिस गांव पहुंची और उसे लेकर घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन मकान पर ताला लगा मिला। अब पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed