फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife killed in Bohar and mother in Baniyani of Rohtak

रिश्तों का कत्ल: बोहर में पत्नी तो बनियानी में मां की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 10:52 PM IST
सार

बोहर में पति ने सिर में कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वहीं दूसरी वारदात में जमीन के लिए मां के मुंह को तकिये से दबा दिया गया।

विज्ञापन
Wife killed in Bohar and mother in Baniyani of Rohtak
रेशमा का फाइल फोटो। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संजय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में बोहर गांव में जहां एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते गहरी नींद सो रही पत्नी की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जबकि कलानौर खंड के गांव बनियानी में एक युवक ने प्रॉपर्टी के लिए मां को तकिए से मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। अर्बन एस्टेट व कलानौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


मां ने जमीन बेटी के नाम करने को कहा तो बेटे ने मार डाला
कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि बनियानी गांव निवासी संजय ने 18 जुलाई को शिकायत दी थी कि उसकी मां 70 वर्षीय रेशमा घर से अचानक चली गई। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। इसी बीच पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग महिला का लापता होने से पहले बेटे से जमीन को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती सेे पूछताछ करने पर उसने राज खोल लिया। आरोपी संजय ने बताया कि उसकी मां रेशमा बार-बार जमीन बेटी के नाम कराने की धमकी देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते 17 जुलाई को उसने मां की मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दी। इसके बाद बोरे में शव डालकर खरावड़ गांव के नजदीक ड्रेन नंबर आठ में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खरावड़ के नजदीक से शव बरामद किया। साथ ही आरोपी को मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Wife killed in Bohar and mother in Baniyani of Rohtak
पूजा उर्फ निशा का फाइल फोटो। कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बोहर गांव में घरेलू कलह के चलते पति ने की पत्नी की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या
बोहर गांव में बुधवार की रात को घरेलू कलह के चलते तीन बच्चों की मां 40 वर्षीय पूजा उर्फ निशा की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके पति सुनील पर लगा है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मृतका के भाई दिल्ली के मुनीरिका गांव निवासी अमित टोक्स की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के मुताबिक अमित ने दी शिकायत में बताया कि वे चार बहन-भाई थे। उसकी बहन आरती व पूजा उर्फ निशा की 20 साल पहले बोहर गांव में शादी हुई थी। आरती की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जबकि पूजा के तीन बच्चे हैं। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा व एक बेटी नाबालिग हैं।

बुधवार रात को उसे सूचना मिली कि पूजा को सिर में गहरी चोट के चलते पीजीआई में दाखिल कराया गया है। वह परिजनों के साथ पीजीआई पहुंचा, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। उसे पता चला है कि रात को करीब एक बजे जब उसकी बहन गहरी नींद सो रही थी, तब उसके पति सुनील ने सिर में कुल्हाड़ी मारी। शोर सुनकर परिवार के दूसरे सदस्य उठ गए। वे उसे पीजीअई ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बहन ने कभी नहीं कहा, वह ससुराल में है खुश
मृतका के भाई अमित ने पुलिस को बताया कि पूजा को उसका पति सुनील अक्सर परेशान रखता था। फरवरी 2022 में भी मारपीट की थी। अब सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसकी बहन की शादी को 20 साल का समय हो गया, लेकिन जब भी वह घर आती थी तो कभी उसने यह नहीं कहा कि वह ससुराल में खुश है। 

आरोपी कहता था, जहां मैं मना करूं, वहां नहीं जाना
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुनील व उसकी पत्नी पूजा के बीच मामूली बातों लेकर झगड़ा होता जाता था। आरोपी कहता था कि जहां मैं मना करूं, वहां नहीं जाना। यह मामूली विवाद उबड़ा हो गया और सुनील ने पूजा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

पति व पत्नी के बीच मामूली बातों पर विवाद हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि वह पत्नी को कहता था कि जहां मैं मना करूं, वहां नहीं जाना। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। - इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed