फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   wearing gold ornaments, flew real geezer, engaging in mock, crime in rohak

ठगों ने सोना नहीं पहनने का डर दिखाकर वृद्धा के असली गहने उड़ाये, नकली चुन्नी में बांधे

Sun, 25 Dec 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 25 Dec 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
wearing gold ornaments, flew real geezer, engaging in mock, crime in rohak
अपराध - फोटो : अमर उजाला
आपको पता नहीं है कि यहां सोने के गहने पहनकर घूमना मना है। हमें पुलिस वालों ने निगरानी के लिए भेजा है। चलो सारे गहने उतारकर अपनी चुन्नी में बांध लो। इसके बाद दो ठगों ने एक वृद्धा के असली आभूषण उतरवाकर अपनी जेब में रख लिए और नकली आभूषण उनकी चुन्नी में बांध दिये। घर पहुंचकर महिला को ठगी के  बारे में पता चला। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि माडल टाउन निवासी 60 वर्षीय कश्मीरो देवी शुक्रवार शाम डबल पार्क के पास टहलने गई थीं। कुछ देर बाद दो युवक बाइक से उनके पास आए। युवकों ने महिला से कहा कि उन्हें शर्मा जी बुला रहे हैं। इस पर महिला ने कहा कि वह किसी शर्मा जी को नहीं जानती। फिर युवकों ने कहा कि एक बार मिल लो, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने कहा कि उन्हें पुलिस वालों ने भेजा है।
विज्ञापन


इस एरिया में सोने का गहना पहनकर घूमना मना है। इसके बाद युवकों ने महिला से गहने उतारने के लिए कहा। युवकों के डर से महिला ने सारे गहने उतार दिये। इसके बाद युवकों ने चुन्नी में बांधने के बहाने महिला से गहने ले लिये। इसी बीच दोनों युवकों ने महिला के असली गहनों को बदल दिया। असली अपने पास रख लिए और नकली गहने महिला की चुन्नी में बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला को यह हिदायत देकर कि आगे से इस एरिया में सोना पहनकर मत घूमना, चले गए। महिला ने जब घर पहुंचकर चुन्नी खोलकर देखी तो उसमें सारे गहने नकली थी। महिला को समझते देर नही लगी कि उसके शुभचिंतक बने युवकों ने ही उसे चूना लगा दिया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। 


भीड़भाड़ के बीच उड़ाईं चार चूड़ियां, एक कड़ा और अंगूठी 
बदमाशों ने महिला के साथ ठगी भीड़भाड़ इलाके में की गई है। डी पार्क पर सुबह से शाम तक लोगों की काफी आवाजाही रहती है। पुलिस ने बताया कि महिला की सोने की चार चूड़ियां, एक कड़ा और एक अंगूठी ले गये। चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed