फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   voice will confirm sex case, cd sent to lab

रिकॉर्ड आवाज तय करेगी यौन शोषण का आरोप, जांच के लिए लैब में भेजी सीडी

Wed, 23 Sep 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 23 Sep 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में एक वरिष्ठ अधिकारी पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद आला अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छात्रा की तरफ से भेजे गए गुमनाम पत्र के साथ भेजी गई सीडी की वास्तविकता की की जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। आरोप सही है या गलत, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा। फिलहाल रजिस्ट्रार को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी पर किसी छात्रा ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए यौन शोषण का आरोप लगाया है। मुख्य सतर्कता अधिकारी समेत इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी की गई थी। मंगलवार को इस सीडी को जांच के लिए लैबारेट्री में भेजा गया है।
विज्ञापन


दरअसल, यूनिवर्सिटी प्रशासन स्थिति स्पष्ट करना चाहता है कि अधिकारी पर छात्रा ने जो आरोप लगाए हैं वह सही भी है या नहीं। इसीलिए रिकॉर्ड आवाज की जांच कराई जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि सीडी में अधिकारी की आवाज है या किसी और की। यूनिवर्सिटी स्तर पर इसके लिए कोई कमेटी नहीं बनी है, लेकिन रजिस्ट्रार को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। सीडी की जांच के बाद रजिस्ट्रार अपनी रिपोर्ट कुलपति सुधीर राजपाल को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च एसोसिएशन ने की सीबीआई जांच की मांग
रोहतक। एमडीयू में अधिकारी पर लगे यौन शोषण के मामले को लेकर मंगलवार को कैंपस में रिसर्च एसोसिएशन की बैठक हुई। प्रधान सतेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा जाएगा। इसके साथ ही सीबीआई जांच की भी मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो यूनिवर्सिटी के सभी डिपार्टमेंट बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके पर सेक्रेटरी विपिन कंबोज और धर्मजीत सिंह आदि मौजूद रहे।



अक्सर शिकायतें मिलती है, लेकिन जब तक उनकी जांच नहीं होती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। शिकायत सही है या फिर गलत, इसकी जांच कराई जा रही है। सत्यता सामने आने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
- सुधीर राजपाल, कुलपति, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed