{"_id":"626adb9010933e79bb6bd2e8","slug":"two-killed-in-two-road-accidents-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सड़क हादसों में गोहाना रोड पर बाउंसर व आईएमटी में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: सड़क हादसों में गोहाना रोड पर बाउंसर व आईएमटी में अधेड़ की मौत
Thu, 28 Apr 2022 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:53 PM IST
सार
पुट्ठी गांव निवासी संदीप बुधवार रात को ड्यूटी से घर जा रहा था। वहीं अज्ञात वाहन चालक ने गुरुवार रात को आईएमटी में बाइक सवार 50 वर्षीय जयनारायण को टक्कर मारी। शहर थाना व आईएमटी थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में गोहाना रोड पर जहां कैंटर ने घर लौट रहे बाइक सवार बाउंसर को टक्कर मार दी, वहीं अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आईएमटी में काहनी निवासी जयनारायण की मौत हो गई। इस संबंध में शहर व आईएमटी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव पट्ठी निवासी चांद ने बताया कि वह नेवी से सेवानिवृत्त है। उसके बेटा संदीप रोहतक के हुडा कांप्लैक्स स्थित मॉल में बाउंसर के तौर पर नौकरी करता था। बुधवार रात करीब 12 बजे वह बाइक पर ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। जब गोहाना रोड बाईपास पर पहुंचा तो कैंटर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने पता किया तो पता चला है कि कैंटर गलत दिशा से आ रहा था। उसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आईएमटी में मिला काहनी के व्यक्ति का शव
उधर, गुरुवार रात करीब आठ बजे आईएमटी में चौराहे पर अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय जयनारायण को टक्कर मार दी। टक्कर में उसकी मौके पर मौत हो गई। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि आईएमटी में बाईपास पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पास में बाइक भी है। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबर की जांच की।
विज्ञापन
जांच के बाद मृतक के परिजनों को फोन किया। साढ़े 8 बजे परिजन मौके पर पहुंचे। बताया कि जयनारायण खेड़ी साध आया हुआ था। वहां से गांव लौट रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने गोल चक्कर पर टक्कर मार दी। हालांकि देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि परिजनों के लिखित बयानों पर केस दर्ज किया जाएगा। अब तक शक है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी या मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।