{"_id":"0755464043fd6fc9684a897a433eb172","slug":"two-killed-in-road-accident-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने गए मामा-भांजी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरने गए मामा-भांजी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 10 Sep 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीने का पानी लेने जा रहे साइकिल सवार मामा और भांजी को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक का पहिया चढ़ने से दोनों ने मौके पर दी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने ट्रक का पीछा नहीं छोड़ा। तुरंत पुलिस को सूचना देकर लोगों ने निजी वाहनों से ट्रक का पीछा किया।
करीब एक किलोमीटर आगे पुलिस ने नाकेबंदी कर खरखौदा के गांव चुलाना निवासी चालक हरिप्रकाश को दबोच लिया। पुलिस की मानें तो आरोपी चालक हादसे के समय नशे में धुत था। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए चालक को पीजीआई भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के के हरदोई निवासी प्रवेश कुमार का परिवार शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के शीतल नगर में अस्थाई घर में रहता है। प्रवेश और उसके परिवार के अन्य सदस्य शहर में मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे प्रवेश का बेटा 18 वर्षीय रामदास अपनी भांजी पांच वर्षीय नीतू को साइकिल पर बैठाकर पीने का पानी भरने के लिए झज्जर चुंगी की ओर जा रहा था। झज्जर चुंगी के नजदीक झज्जर की ओर से आ रहे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
नीतू के सिर और रामदास के पेट से ट्रक का पहिया गुजर गया और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच चालक ट्रक को लेकर रोहतक की तरफ भागा। पब्लिक ने तुंरत मामले की सूचना पुलिस को देकर ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर चलने के बाद पुलिस ने ट्रक को रोक लिया और चालक हरिप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक झज्जर से रोहतक आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामा-भांजी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय चालक नशे में धुत था। हालांकि मेडिकल जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
पढ़ाई के लिए मामा के पास आई थी नन्हीं नीतू
भले ही नीतू के नाना का पूरा परिवार मेहनत मजदूरी करता हो लेकिन परिवार ने नीतू को पढ़ाई के लिए एक महीना पहले ही बुलाया था। ताकि वह शहर में पढ़ाई कर सके। मगर सड़क हादसे में हुई नीतू की मौत ने पूरे परिवार के सपने तोड़ दिये। नीतू की माता-पिता भी उत्तर प्रदेश में मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं।
आरोपी चालक की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है।
गजेंद्र सिंह, एसएचओ शिवाजी कॉलोनी थाना।