{"_id":"639a334d8f9b6f7d02542bf7","slug":"two-canters-full-of-40-animals-caught-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: 40 पशुओं से भरे दो कैंटर पकड़े, पैर बांधकर भरे गए थे, पांच युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: 40 पशुओं से भरे दो कैंटर पकड़े, पैर बांधकर भरे गए थे, पांच युवक गिरफ्तार
Thu, 15 Dec 2022 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 15 Dec 2022 02:04 AM IST
सार
गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक गाड़ी महम की तरफ से रोहतक आ रही है, जिसमें पशु भरे हुए हैं। पुलिस ने मदीना टोल के पास नाका लगाकर गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में पुलिस ने महम-दिल्ली रोड पर दबिश देकर हिसार की तरफ से आए पशुओं से भरे दो कैंटर पकड़े हैं। पशुओं को हिसार से यूपी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिसार के रहने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक गाड़ी महम की तरफ से रोहतक आ रही है, जिसमें पशु भरे हुए हैं। पुलिस ने मदीना टोल के पास नाका लगाकर गाड़ी को रोक लिया। पूछताछ में कैंटर चालक की पहचान बंटी निवासी गांव गैबीपुर व कंडक्टर साइड में बैठे युवक की पहचान अशोक निवासी गांव पावड़ा, जिला हिसार के तौर पर हुई।
विज्ञापन
कैंटर में खड़े युवक ने बताया कि वह राकेश निवासी पावड़ा जिला हिसार थाना बरवाला का रहने वाला है। जांच करने पर कैंटर के अंदर से 5 भैंस व 25 कटड़ी मिलीं। कई पशुओं के पैरों को रस्सी से बांधा गया था। पुलिस ने तीनों युवकों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, आईएमटी थाना पुलिस ने खरावड़ बाईपास पर एक कैंटर को रोककर जांच की तो उसमें से छह भैंस, तीन कटड़े व एक कटड़ी मिली। पुलिस ने कैंटर चालक हिसार जिले के गांव खरकड़ा निवासी सिकंदर व पवन को गिरफ्तार कर लिया है।