फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Triple murder accused Deepak Furtila dies after encounter with Rohtak police

Rohtak: तिहरे हत्याकांड के आरोपी दीपक फुर्तीला की माैत, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आया हार्ट अटैक

Wed, 04 Dec 2024 08:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 08:14 AM IST
सार

रोहतक में मंगलवार रात राहुल बाबा गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें बागपत और मेरठ के वांछित गैंगस्टर दीपक फुर्तीला को समेत तीन आरोपियों को गोली लगी थी। इलाज के दाैरान हार्ट अटैक से दीपक की माैत हो गई। 
 

विज्ञापन
Triple murder accused Deepak Furtila dies after encounter with Rohtak police
दीपक फुर्तीला की माैत - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र में नोनंद गांव खेड़ी साध के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में यूपी के बागपत के बालैनी गांव निवासी दीपक फुर्तीला की माैत हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद उसे पीजीआइएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया था। मुठभेड़ के दौरान ही उसे हृदयाघात की परेशानी हुई तो हालत खराब होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। बुधवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


तिहरे हत्याकांड का था आरोपी

गौरतलब है कि 19 सितंबर को बलियाना मोड पर शराब के ठेके पर हुए तिहरे हत्याकांड को राहुल बाबा के कहने पर दीपक फुर्तीला, सोनीपत के पारस मलिक और आयुष छोटा समेत 10-12 बदमाशों ने अंजाम दिया था। मारने वालों में गैंगस्टर सुमित पलोटरा का भाई मोहित भी शामिल था। पुलिस अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई थी। 

विज्ञापन


मंगलवार रात को पुलिस मुठभेड़ के बाद रोहतक के खिडवाली गांव (हनुमान कॉलोनी रोहतक) निवासी गैंगस्टर और पांच हजार के इनामी राहुल उर्फ राहुल बाबा, जींद बाईपास निवासी आयुष उर्फ छोटा और यूपी के बागपत के गांव बालैनी निवासी 50 हजार के इनामी दीपक फुर्तीला को गिरफ्तार किया गया था। इलाज के लिए तीनों को पीजीआइएमएस में भर्ती कराया गया था। जहां पर दीपक फुर्तीला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed