फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   tractor dispute

ट्रैक्टर ने धंसाई रिश्तों की गाड़ी

Sat, 10 Oct 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 10 Oct 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
गांव गढ़ी बोहर में एक पिता ने अपने बेटों, पत्नी सहित 7 के खिलाफ फर्जी कागजात तैयार कर ट्रैक्टर बेचने का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में व्यक्ति की शिकायत पर उसके दो बेटे, पत्नी और 4 अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

     पुलिस को दी शिकायत में शिकायत कर्ता राजबीर ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ट्रैक्टर खरीदा था। बेटों ने काफी दिनों तक खेतों में ट्रैक्टर का प्रयोग किया फिर उसके फर्जी कागजात तैयार करवा लिए। आरोप है कि दोनों बेटों ने मां के साथ मिलकर फर्जी कागजात के माध्यम से ट्रैक्टर को बेच दिया। इस करतूत में चार अन्य लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, मामले के जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि जब व्यक्ति के बेटों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को उनके पिता ने ही बेचा है। जांच अधिकारी का कहना है कि असली सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाप-बेटों में बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में राजबीर के पुत्र अमित-सुमित, पत्नी सावित्री देवी व अन्य प्रवीन, रवि, कुंबु, मदनलाल के खिलाफ दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed