{"_id":"623e1a439747ba5e0f2bbf23","slug":"the-absconding-convict-in-rohtak-of-haryana-arrested-after-19-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सजायाफ्ता बहुअकबरपुर का युवक 19 साल बाद गिरफ्तार, जेल से आया था चार माह के पैरोल पर, नहीं लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: सजायाफ्ता बहुअकबरपुर का युवक 19 साल बाद गिरफ्तार, जेल से आया था चार माह के पैरोल पर, नहीं लौटा
Sat, 26 Mar 2022 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:08 AM IST
सार
आरोपी को एसटीएफ ने गन्नौर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पांच हजार इनाम घोषित था। अब मामले में आगे की कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में उम्रकैद की सजा काट रहा बहुअकबरपुर का युवक 19 साल बाद गिरफ्तार किया है। वह 2002 में पैरोल पर आया था, लेकिन लौटा नहीं। एसटीएफ ने उसे गन्नौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन
एसटीएफ के इंस्पेक्टर हरेश कुमार ने बताया कि महानिरीक्षक सतीश बालन व पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन में एसटीएफ की टीम उन अपराधियों की धर-पकड़ कर रही है, जो लंबे समय से फरार हैं। 1999 में बहुअकबरपुर गांव में धर्मबीर नाम के युवक की हत्या हुई थी, जिसमें सदर थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: 13 साल बाद भी बीरेंद्र सिंह को 'साल' रहा है हार का दर्द, ओपी चौटाला से महज 621 मतों से मिली थी हार
विज्ञापन
केस में आरोपी रणबीर उर्फ बिल्लू को उम्रकैद की सजा हुई थी। नवंबर 2002 में बिल्लू चार माह के पैरोल पर जेल से बाहर आया, लेकिन नहीं लौटा। जनवरी 2003 में सिविल लाइन थाने में बिल्लू के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इतना ही नहीं, 2006 में अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था।
वह परिवार सहित लंबे समय से सोनीपत के गन्नौर में रह रहा था। एटीएफ की टीम को पुख्ता सूचना मिली और उसे काबू कर लिया। अब मामले में आगे की कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है।